गर्लफ्रैंड से साथ ऐय्यासी करने ब्वॉयफ्रेंड ने खाया वियाग्रा का ओवरडोज , फिर हुआ यह,,

मध्य प्रदेश , 15/01/2025 8:02:56 PM
Anil Tamboli
गर्लफ्रैंड से साथ ऐय्यासी करने ब्वॉयफ्रेंड ने खाया वियाग्रा का ओवरडोज , फिर हुआ यह,,

ग्वालियर 16 जनवरी 2025 - ग्वालियर के होटल में गर्लफ्रैंड के साथ आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को उसके साथ आई युवती ने बताया था कि, युवक शराब के नशे में शक्तिवर्धक कैप्सूल खाया था। फिर उसकी हालत बिगड़ गई। होटल स्टाफ उसे अस्पताल भी ले गया जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि नशे की हालत में युवक ने शक्तिवर्धक कैप्सूल गटका है इससे उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक आया होगा, जिसे लेकर पुलिस अब जांच में जुट गई है। 

दरअसल, लखनऊ NDA कॉलोनी निवासी 28 साल का युवक हिमांशु हितैषी इंदौर से ग्वालियर आया था। यहां थाटीपुर के मयूर मार्केट में स्थित होटल मैक्सन के कमरा नंबर 301 में ठहरा था। रात करीब 9 बजे दिल्ली निवासी महिला भी हिमांशु के पास आई थी। उसने पुलिस को बताया जब वह कमरे में दाखिल हुई तब हिमांशु शराब और दनादन सिगरेट पी रहा था। उसने हिमांशु को ज्यादा शराब पीने से रोका भी था। लेकिन हिमांशु ने उसकी बात नहीं सुनी। 

थोड़ी देर बाद हिमांशु ने शक्तिवर्धक कैप्सूल खाया, फिर उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम घुटने की शिकायत की, जिसके बाद वह कमरे से बाहर लॉबी में आ गया, लेकिन वहां भी उससे बैठा नहीं जा रहा था तो वह जमीन पर लेट कर छटपटाने लगा। वहीं हिमांशु की हालत देखकर महिला घबरा गई और मदद के लिए होटल स्टाफ को बुलाया। जिसके बाद रात एक बजे करीब एंबुलेंस से हिमांशु को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि, युवक ने शराब के नशे के साथ शक्तिवर्धक कैप्सूल का सेवन किया है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिवारों को सूचना दी है इसके साथ ही पुलिस अब घटना को लेकर जांच  में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH