पार्टी की टिकट देने का झांसा देकर भाजपा नेता ने लूटी महिला नेत्री की इज्जत , FIR के बाद हुआ निष्कासित

मध्य प्रदेश , 15/01/2025 10:08:03 AM
Anil Tamboli
पार्टी की टिकट देने का झांसा देकर भाजपा नेता ने लूटी महिला नेत्री की इज्जत , FIR के बाद हुआ निष्कासित

सीधी 15 जनवरी 2025 - टिकट देने के नाम पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बीजेपी नेता ने एक महिला नेता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और पैसा ऐंठा. इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस में की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अजीत पाल सिंह चौहान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने अजित पाल सिंह पर इल्जाम लगाया कि नेता ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया. न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने अजीत पाल सिंह चौहान को तुरंत पार्टी से निकाल दिया. FIR में कहा गया है कि आरोपी अजीत पाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके ससुर को अश्लील वीडियो दिखाकर पैसे देने पर मजबूर किया।

अजीतपाल सिंह पर 13 जनवरी को BNS की धारा 64 (1) (बलात्कार), 308 (5) (किसी को मौत या गंभीर चोट का डर दिखाकर जबरन वसूली), 296 (अश्लील कृत्य) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूछताछ कर रही है।

इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सीधी जिले के बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH