कुछ भी करके 04 बच्चे पैदा करो और 01 लाख का पुरस्कार पाओ , मंत्रीजी का एलान

मध्य प्रदेश , 13/01/2025 4:20:39 PM
Anil Tamboli
कुछ भी करके 04 बच्चे पैदा करो और 01 लाख का पुरस्कार पाओ , मंत्रीजी का एलान

भोपाल 13 जनवरी 2024 - एक तरफ केंद्र और राज्य सरकारें जनसंख्या नियंत्रण के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम चला रही है। जनसंख्या नियोजन के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। यहां तक कि जनसंख्या रोकने के उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन राशि दे रही है, वहीं मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त एक बोर्ड के अध्यक्ष ने जनसंख्या बढ़ाने पर पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

मध्य प्रदेश के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने एक अजीबोगरीब आह्वान किया है। उन्होंने चार बच्चे पैदा करने का फैसला करने वाले युवा ब्राह्मण जोड़ों के लिए एक लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है। राजोरिया को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। 

भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजोरिया ने कहा कि देश में विधर्मियों की संख्या बढ़ रही है क्योंकि हमने बड़े पैमाने पर अपने परिवार बढ़ाने पर ध्यान देना बंद कर दिया है। कहा कि उन्हें युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं। हम वृद्ध लोगों से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। राजोरिया ने कहा कि आप भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। आज के युवा व्यवस्थित हो जाते हैं और एक बच्चा पैदा करने के बाद परिवार बढ़ाना बंद कर देते हैं। यह बहुत ही चिंताजनक है। 

राजोरिया ने कहा, ''मैं आग्रह करता हूं कि आपके पास कम से कम चार बच्चे होने चाहिए।" इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि परशुराम बोर्ड चार बच्चों वाले जोड़ों को एक लाख रुपए का पुरस्कार देगा। कहा कि चाहे वह बोर्ड के अध्यक्ष रहें या न रहें, पुरस्कार दिया जाएगा। राजोरिया ने कहा कि युवा अक्सर उनसे कहते हैं कि शिक्षा अब बहुत महंगी हो गई है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी तरह गुजारा करो, लेकिन बच्चे पैदा करने में पीछे मत रहना। अगर ऐसा नहीं करोगे तो विधर्मी इस देश पर कब्जा कर लेंगे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH