भांजी की शादी से नाराज मामा ने रिसेप्शन के खाने में मिलाया जहर , फिर हुआ यह

महाराष्ट्र , 08/01/2025 8:31:35 PM
Anil Tamboli
भांजी की शादी से नाराज मामा ने रिसेप्शन के खाने में मिलाया जहर , फिर हुआ यह

कोल्हापुर 09 जनवरी 2024 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अचानक अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन में घुस आया. यहां उसने मेहमानों के लिए तैयार किए गए खाने में जहर मिला दिया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी भांजी की शादी के खिलाफ था इसलिए उसने ये हरकत की थी. हालांकि, अच्छी बात ये है कि उस खाने के किसी ने भी खाया नहीं था और मामला सामने आने के बाद उसके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं. फिलहाल आरोपी फरार है।

एजेंसी के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर पन्हाला तहसील के उट्रे गांव में हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा. पन्हाला पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक महेश कोंडुभैरी ने कहा कि हमले उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी पहचान उत्रे गांव के निवासी और महिला के मामा महेश पाटिल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला का पालन-पोषण आरोपी के घर पर ही हुआ था. कोंडुभैरी ने कहा 'आरोपी की भांजी हाल ही में गांव के एक व्यक्ति के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली. चूंकि, यह पाटिल को स्वीकार्य नहीं था, इसलिए उसने मंगलवार को लड़की के शादी के रिसेप्शन समारोह में जाकर मेहमानों को परोसे जाने वाले खाने में जहर मिला दिया'. अधिकारी ने बताया कि जब वह व्यक्ति भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तो उसके आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया. फिर वह मौके से भाग गया।

अधिकारी ने कहा- हमने उसके खिलाफ धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और भारतीय न्याय संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है. उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH