देर रात श्मशान घाट में होता है यह काम , ग्रामीणों ने लगवाया CCTV कैमरा

मध्य प्रदेश , 08/01/2025 3:28:15 PM
Anil Tamboli
देर रात श्मशान घाट में होता है यह काम , ग्रामीणों ने लगवाया CCTV कैमरा

भोपाल 08 जनवरी 2025 - भेल थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरीकलां में गांव के बाहर बने श्मशान घाट पर कुछ तांत्रिक आधी रात को जलती चिता के पास तंत्र क्रिया करने पहुंचते थे। इससे ग्रामीण परेशान हो गए थे। हाल ही में एक बाबा को गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को भी सौंपा था। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उसे थाने से छोड़ दिया था। अंतत: शमसान घाट पर निगरानी रखने के लिए गांव के लोगों ने वहां CCTV लगा दिया है। 

खजूरीकला के किसान प्रदीप सिंह ने बताया कि श्मशान घाट का रखरखाव गांव की समिति ही रुपये जुटाकर करती है। यहां प्रति सप्ताह दो से तीन लोगों की अंत्येष्टि की जाती है। पिछले डेढ़ वर्ष में कई बार स्वजन जब अस्थिसंचय के लिए पहुंचते थे, तो वहां तंत्र क्रिया किए जाने के साक्ष्य मिलते थे। वहां काले कपड़े से बने छोटे-छोटे पुतले, नीबू, सिंदूर आदि पड़ा मिलता था। इससे गमगीन परिवार की भावनाएं काफी आहत होती थी। 

इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गांव के लोगों ने रात के समय वहां निगरानी भी रखना शुरू कर दी थी, लेकिन किसी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली थी। 30-31 दिसंबर (अमावस्या) की रात में ग्रामीणों ने जलती चिता के पास तांत्रिक क्रिया करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। श्मशान घाट में एक CCTV लगा दिया गया है। समिति मोबाइल फोन के माध्यम से रात के समय श्मशान घाट पर निगरानी रखेगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH