स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 35 युवतियां और 33 युवक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 05/01/2025 2:16:54 PM
Anil Tamboli
स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 35 युवतियां और 33 युवक गिरफ्तार

भोपाल 05 जनवरी 2025- राजधानी भोपाल में सेक्स रैकेट का गोरख धंधा चल रहा है। यहां एक नहीं बल्कि कई स्पा सेंटर्स में देह व्यापार हो रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने शनिवार शाम एक साथ कई स्पा सेंटर में छापा मारा, और करीब 68 युवक युवतियों को हिरासत में लिया है। यहां से पुलिस को बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई है। 

शनिवार शाम करीब 250 पुलिस कर्मियों ने एक साथ कई स्पा सेंटर्स में छापा मारा। जिसमें एमपी नगर स्थित मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, मनसरोवर में नक्षत्र स्पा सेंटर, ज्योति टॉकीज के पास नाहरे स्पा सेंटर, नेहरू नगर में ताज और क्लासिक स्पा सेंटर तथा बाग सेवनिया में ग्रीन वैली स्पा सेंटर शामिल हैं। पुलिस ने करीब 15 जगहों से 35 लड़कियां और 33 लड़कों को पकड़ा है। 

इन स्पा सेंटरों में पकड़े गए इतने युवक युवतियां

बागसेवनिया की ग्रीन वेली स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 22 युवतियों और 18 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। 

मनसरोवर कॉम्प्लेक्स MP नगर के नक्षत्र स्पा सेंटर से 4 युवक और 4 युवतियां पकड़ी गई। 

एमपी नगर स्थित मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर में 3 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक हालत में मिलें। 

नेहरू नगर के वैलनेस स्पा सेंटर से 6 युवक और 6 युवतियां पकड़ी गई। 

पुलिस को स्पा सेंटर से पकड़े गए युवकों के फोन में कई लड़कियों की फोटो भी मिली हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि पहले स्पा संचालक ग्राहकों को मोबाइल में फोटो भेजते थे। जिसे जिस उम्र की लड़की चाहिए होती थी, वह उपलब्ध कराई जाती थी। पसंद आने के बाद रेट तय होता था। और ग्राहकों के अपॉइंटमेंट भी ऑनलाइन तय हो जाते थे, अब पुलिस सभी के फोन भी खंगालेगी। 

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने बताया कि स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार की शिकायतें लगातार आ रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। 40 से अधिक युवक युवतियों आपत्तिजनक हालत में मिले हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पा सेंटर के संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH