पूर्व भाजपा विधायक व दबंग नेता के ठिकानों पर IT की दबिस , खंगाले जा रहे है दस्तावेज

मध्य प्रदेश , 05/01/2025 8:14:27 AM
Anil Tamboli
पूर्व भाजपा विधायक व दबंग नेता के ठिकानों पर IT की दबिस , खंगाले जा रहे है दस्तावेज

सागर 05 जनवरी 2025 - सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर रविवार सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची। भोपाल से करीब 10 गाड़ियों में आयकर अफसर सुबह 8 बजे राठौर के बंगले पर पहुंचे। छापे की खबर फैलते ही आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बंगले के गेट को बंद कर दिया और वहां सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

हरवंश सिंह राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका दूसरा बेटा कुलदीप सिंह भी बीजेपी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग को राठौर परिवार की बीड़ी कारोबार और संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि राठौर परिवार की कई संपत्तियां देश के विभिन्न हिस्सों में फैली हुई हैं। 

इससे पहले 23 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिदायत दी थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH