कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग , आननफानन में प्लेटफार्म को कराया गया खाली

मध्य प्रदेश , 02/01/2025 1:27:05 AM
Anil Tamboli
कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग , आननफानन में प्लेटफार्म को कराया गया खाली

जबलपुर 02 जनवरी 2025 - जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर 9 बजकर 58 मिनिट पर कोयले से लदी मालगाड़ी से अचानक चिंगारियां निकलने लगी। मालगाड़ी से चिंगारी निकलते ही रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। रेलवे प्रबंधन तत्काल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्लेटफार्म नंबर 2 से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचाया। कोयले से लदे रैक से धुआं निकलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ मदन महल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

आनन फानन में तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुला लिया गया। इसके चलते समय रहते मालगाड़ी की बोगी में भड़की चिंगारी पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि ओएचई लाइन से टकराने से मालगाड़ी से चिंगारियां निकली। आशंका जताई जा रही है कि कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे ओवरलोड होने के चलते हादसा हुआ है। 

यही वजह है कि मालगाड़ी में लदा कोयला OHE यानी बिजली की लाइन से टकरा गया और उससे चिंगारियां निकलने लगी। रेलवे की तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यदि समय पर यह चिंगारी नहीं बुझती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पूरी मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था। 

पुलिस का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि चिंगारी लाइन से टकराने से निकली है या फिर शॉर्ट सर्किट से। पुलिस का कहना है कि यह रेलवे का इंटरनल जांच का विषय है। वहीं, रेलवे प्रबंधन भी इस मामले की जांच करने में जुटा है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ? मालगाड़ी जबलपुर से इटारसी की ओर जा रही थी। घटना को देखते हुए रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं जो मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल कार्य जारी है।?

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH