प्रेमी के साथ मारपीट कर प्रेमिका के साथ गैंगरेप , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 31/12/2024 8:12:51 PM
Anil Tamboli
प्रेमी के साथ मारपीट कर प्रेमिका के साथ गैंगरेप , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
सिंगरौली 01 जनवरी 2025 - जियावन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती अपने साथी के साथ मेला घूमने गई थी। दोनों जब मेले से वापस अपने घर आ रहे थे, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर 6 युवक मिले और युवती के दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके बाद युवती को घसीटते हुए दो लोगों जबरन जंगल की तरफ लेकर गये जहां पर दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और युवती को छोड़कर भाग गये।

सुबह 6 बजे के करीब रोती-बिलखती युवती किसी तरह अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन हैरान हो गये। पीड़ित युवती ने पूरे वाकये से घर वालों को अवगत कराया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पीड़ित युवती ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि जब वह मेले से वापस आ रही थी उसी दौरान उसे छः लोग मिले जिनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी। इसके पश्चात चार लोग वहां से चले गये जबकि दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस युवती की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गयी।

जियावन पुलिस ने मामले में शामिल छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सुग्रीव रावत, वकर रावत, राजेश उर्फ बाबा रावत, दिनेश रावत, संजय रावत, सुनील रावत सभी निवासी अकोरी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH