तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में 04 लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 31/12/2024 5:09:01 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में 04 लोगो की मौत
हरदा 31 दिसम्बर 2024 - साल के अंतिम दिन मंगलवार को जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया इस हादसे में 12 साल के बालक सहित चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हादसा छीपाबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारुवा और सोनपुरा गांव के बीच हुआ।

छीपाबड़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह गौड़ ने बताया कि मिर्च से भरी पिकअप छीपाबड़ से मोरगढ़ी की ओर जा रही थी। सामने से बाइक सोनपुरा से चारुवा की ओर आ रही थी। चारुवा और सोनपुरा के बीच पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दाे की मौके पर तथा दो की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया ले जाते समय रास्ते में दो लोगो की मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का बालक भी शामिल है।

हादसे में अमन पिता रामेश्वर प्रजापति (20 वर्ष) निवासी मझली, रामवतार पिता शिवनारायण प्रजापति (70 वर्ष) निवासी मझली, सुखराम पिता फत्तू कोरकू (30 वर्ष) निवासी जामुनिया तथा दस साल के एक बालक की मौत हुई है। फिलहाल चारों शवों को खिरकिया अस्पताल में रखवा दिया गया है। बुधवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर छीपाबड़ थाना में खड़ा कराया है। इस भीषण हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना वह गमगीन हो गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH