तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 03 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश , 31/12/2024 2:22:31 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 03 मजदूरों की मौत
उज्जैन 31 दिसम्बर 2024 - महिदपुर रोड क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 13 अन्य श्रमिक घायल हो गए। पिकअप से मजदूर डेलची से महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पलटने से हादसा हुआ। सभी घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे डेलची-बंजारी मार्ग पर हुआ। पिकअप में 35 से अधिक मजदूर सवार थे।

हादसा होता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस आने में देरी होने पर अन्य वाहनों से घायलों को उज्जैन पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है। महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कंचनबाई पति रामलाल, बलराम पिता रामलाल उम्र 15 साल, जशोदा पति गोवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- उज्जैन जिला अन्तर्गत महिदपुर रोड क्षेत्र में डेलची बुजुर्ग ग्राम के समीप मजदूरों को रतलाम ले जा रहे पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन मजदूरों की असमय मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH