पूर्व सांसद घर से गिरफ्तार , समर्थकों के साथ धान खरीदी केन्द्र में किया था यह कांड

मध्य प्रदेश , 29/12/2024 12:03:23 PM
Anil Tamboli
पूर्व सांसद घर से गिरफ्तार , समर्थकों के साथ धान खरीदी केन्द्र में किया था यह कांड
बालाघाट 29 दिसम्बर 2024 - बालाघाट की लालबर्रा पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सांसद पर लालबर्रा थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। शुक्रवार को लालबर्रा के 14 धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधक, प्रभारी और कर्मचारियों ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित अन्य चार लोगों पर गाली गलौज देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

प्रशासक दिलीप कुमार लिल्हारे ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मोहगांव धान खरीदी केंद्र पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपने साथियों के साथ आए थे। जिन्होंने एक किसान के बिना एफएक्यू धान को लेने के लिए बोल रहे थे, लेकिन शासन से ऐसी धान नहीं लेने को कहा गया है।

इस बात पर वे नाराज हो गए और उन्होंने साथ आए लोगों ने केंद्र प्रभारी के साथ मारपीट करने के लिए कहा। इसके बाद उन लोगों ने प्रभारी से मारपीट कर दी। पुलिस ने सहकारी समिति मर्यादित मोहगांव (ध.) पंजीयन क्रमांक 401 के सहायक प्रबंधक नंदकिशोर पिता फूलचंद दशरिये 46 वर्ष सुरजाटोला मोहगांव (ध.) निवासी की शिकायत पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे बालाघाट निवासी, सहजलाल उपवंशी बड़ी कुम्हारी निवासी, दीपेश रनगिरे बड़ी कुम्हारी निवासी, प्रवीण नगपुरे मोहगांव धपेरा निवासी के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) भादवि के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH