थाने में बयान दर्ज कराने आये युवक ने विवेचक कक्ष में लगाई फांसी , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 28/12/2024 8:24:28 PM
Anil Tamboli
थाने में बयान दर्ज कराने आये युवक ने विवेचक कक्ष में लगाई फांसी , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
देवास 29 दिसम्बर 2024 - देवास जिले के सतवास थाने में बयान के लिए बुलाए गए युवक ने विवेचक कक्ष में फांसी लगा ली। युवक के खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी। इसकी जांच के चलते पुलिस ने युवक को बयान के लिए बुलाया था। बयान लिखने की कार्रवाई चल ही रही थी कि युवक ने अपने गमछे से खिड़की से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह देख पुलिस कर्मियों ने उसे फंदे से अलग किया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक का नाम 35 वर्षीय मुकेश लोंगरे निवासी मालागांव है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद देवास से सतवास पहुंचे और CCTV फुटेज की जांच की। युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद थाना परिसर में स्वजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस पर युवक से मारपीट, प्रताड़ना के आरोप लगाए। यह भी कहा कि घटना की उनको सूचना तक नहीं दी गई और शव को अस्पताल में छोड़कर आ गए। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

इस मामले में देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि युवक के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है। मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी। घटनास्थल व CCTV फुटेज प्रिजर्व करवाए हैं। डाक्टरों की पैनल से रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, सारी प्रक्रिया ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH