तीन दिन से लापता प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 26/12/2024 3:14:44 PM
Anil Tamboli
तीन दिन से लापता प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
देवास 26 दिसम्बर 2024 - उदयनगर थाना क्षेत्र में सबलगढ़ के जंगल में पेड़ पर एक ही फंदे पर प्रेमी युगल शव लटके मिले। दोनों नाबालिग हैं और मंगलवार की रात से लापता थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू की है। दोनों का पीएम शुक्रवार सुबह बागली के अस्पताल में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम सबलगढ़ निवासी 17 वर्षीय किशोर व 17 साल की किशोरी मंगलवार रात को लापता हो गए थे। दोनों के स्वजन अपने-अपने स्तर से इनकी तलाश में लगे थे। आसपास के क्षेत्र सहित उदयनगर, बागली, देवास,  इंदौर में भी अपने जान-पहचान वालों से संपर्क किया, दोस्तों से भी पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

गुरुवार को दोपहर में गांव के पास जंगल में पहाड़ी वाले क्षेत्र में किसी चरवाहे को खाकरे के पेड़ से एक ही रस्सी से फंदे पर दाेनों के शव लटके हुए दिखे। इसके बाद स्जवनों व पुलिस को सूचना दी गई। टीआई बीडी बीरा पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। शवों को नीचे उतारकर खाट के माध्यम से पहाड़ी से नीचे लाया गया और पीएम के लिए बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

टीआई बीरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है, दोनों प्रेम करते थे। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी यह स्पष्ट नहीं है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है, किशोर की जेब एक मोबाइल मिला है जो फिलहाल बंद है। मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। परिवार गमगीन हैं, इसलिए अभी अधिक पूछताछ नहीं हो पाई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH