घर मे लगी भीषण आग , पति-पत्नी और दो बच्चो की जलकर मौत , पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 21/12/2024 9:49:49 AM
Anil Tamboli
घर मे लगी भीषण आग , पति-पत्नी और दो बच्चो की जलकर मौत , पुलिस जांच में जुटी
देवास 21 दिसम्बर 2024 - मध्य प्रदेश के देवास शहर के नयापुरा इलाके के एक घर में अलसुबह आग लग गई। आग की वजह से घर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के 4.30 बजे के करीब मकान में आग लगने से परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंची आग और धुएं के चलते परिवार के सदस्यों की दम घुटने से मौत की आशंका है। आगजनी की सूचना मिलते है देवास नगर निगम और बैंक नोट प्रेस की 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

आगजनी में दिनेश, पत्नी गायत्री, बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

देवास एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि मकान के भूतल पर डेयरी दुकान है। इसके ऊपर प्रथम तल में कुछ सामान भरा है, जबकि पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था। मौके पर FSL की टीम भी जांच करने पहुंची। प्रारंभिक जांच में आग भूतल से ही लगने की आशंका जताई जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH