नाबालिग का रेप कर बनाया अश्लील VIDEO , फिर ब्लैकमेल कर वसूले 22 लाख रुपये

मध्य प्रदेश , 14/12/2024 7:39:21 PM
Anil Tamboli
नाबालिग का रेप कर बनाया अश्लील VIDEO , फिर ब्लैकमेल कर वसूले 22 लाख रुपये
ग्वालियर 15 दिसम्बर 2024 - गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा के साथ दोस्त लवकुश गुर्जर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी के भाई और दोस्त भी यहां थे। इन लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। उसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को इस हद तक परेशान कर लिया कि वह अपने फूफा के घर में रखे रुपए छिप-छिपकर आरोपियों को देने लगी। 22 लाख रुपए छात्रा से ऐंठ लिए। उसके बाद भी ओर रुपए की मांग की, तब छात्रा ने परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

मूल रूप से भिंड के गोरमी की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा के घर के पास ही लवकुश गुर्जर रहता है। लवकुश ने छात्रा से दोस्ती कर ली। उसके बाद फोन पर छात्रा से बात करने लगा। छात्रा के परिजनों को पता लगा तो छात्रा को ग्वालियर में गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली बुआ के घर भेज दिया। छात्रा के कारण लवकुश भी ग्वालियर आ गया। उसने छात्रा तक गुपचुप मोबाइल पहुंचा दिया। छात्रा से बात करता रहा। 

एक दिन छात्रा घर पर अकेली थी, तभी लवकुश अपने भाई सचिन गुर्जर, दोस्त इंद्रजीत और वीरेंद्र गुर्जर के साथ घर पहुंच गया। छात्रा को जबरन कमरे में ले गया और धमकाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। उसके भाई सचिन और इंद्रजीत ने वीडियो बना लिया। फिर इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे।

सबसे पहले महंगा मोबाइल खरीदने के लिए रुपए मांगे। उसके बाद अलग-अलग बार में 22 लाख रुपए ले लिए। छात्रा के फूफा जमीन कारोबारी हैं, इसलिए घर की तिजोरी में काफी पैसा रखा रहता था। छात्रा छिपकर यही पैसा आरोपियों को देती रही। पैसे की मांग ही खत्म नहीं हुई तो छात्रा ने परिजनों को बताया। बीते रोज इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH