कोचिंग सेंटर में दो बहनों के साथ रेप , कोचिंग सेंटर के संचालक ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 08/12/2024 8:02:02 PM
Anil Tamboli
कोचिंग सेंटर में दो बहनों के साथ रेप , कोचिंग सेंटर के संचालक ने दिया वारदात को अंजाम
भोपाल 09 दिसंबर 2024 - राजधानी में एक नाबालिग छात्रा और उसकी बहन के साथ कोचिंग सेंटर में हैवानियत का मामला सामने आया है। कोचिंग सेंटर का संचालक दोनों छात्राओं को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कोचिंग सेंटर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी संचालक ने दोनों बहनों को मुंह खोलने पर बदनाम करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देकर पिछले 8 महीने से दैहिक शोषण कर रहा था। रेप का ये मामला भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में संचालित निजी कोचिंग सेंटर का संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाये है। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों को अलग-अलग समय पर कोचिंग बुलाकर वीरेंद्र त्रिपाठी उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। छोला मंदिर थाना पुलिस में दर्ज FIR में पीड़िता ने बताया कि दोनों मौसेरी बहने है। इनमें 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है जबकि उसकी मौसी की 20 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। दोनों कालोनी में वीरेंद्र त्रिपाठी के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थीं।

16 अप्रैल को आठवीं की छात्रा कोचिंग में अकेली थी,तभी वीरेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को दी। वह 10 अक्टूबर को विरोध जताने छोटी बहन के साथ कोचिंग पहुंच गई। लेकिन आरोपी संचालक ने दोनों बहनों को ही सेंटर में बंधक बना लिया। दोनों बहनों को धमकाते हुए दोनों बहनों की फोटो खींच कर रखने की धमकी दे दी। इसके बाद उसने बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

करीब दो महीने तक वह डरा-धमकाकर आरोपी दोनों का शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी करतूतों से परेशान होकर दोनों बहनों ने पूरी बात अपने परिजन को बता दी। जिसके बाद पीड़ित बहनों ने परिजन के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर अलग-अलग FIR की है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे के बाद अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने कोचिंग सेंटर आने वाली दूसरी छात्राओं को भी हवस का शिकार तो नही बनाया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH