निमंत्रण पत्र समझकर खोली लिंक , ठगों ने फोन हैक कर खाली कर दिया बैंक अकाउंट

मध्य प्रदेश , 03/12/2024 8:10:54 PM
Anil Tamboli
निमंत्रण पत्र समझकर खोली लिंक , ठगों ने फोन हैक कर खाली कर दिया बैंक अकाउंट
भोपाल 04 दिसम्बर 2024 - आम लोगों को इस समय वाट्सएप-फेसबुक पर आ रहे शादी के निमंत्रण ने परेशान कर दिया है। यह निमंत्रण ठगों का बिछाया जाल है, जिसमें फंसकर लोगों की जमा पूंजी लुट रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के एक सब इंजीनियर संदीप भार्गव ऐसे ही एक निमंत्रण पत्र के शिकार हो गए। ठगों ने उनका स्मार्ट फोन हैक कर बैंक खाता खाली कर दिया। 

संदीप बताते हैं कि 30 अक्टूबर को मैं अपने आफिस में बैठकर काम निपटा रहा था। अचानक से वाट्सएप चेक करने लगा, उसी समय एक निमंत्रण पत्र मेरे वाट्सएप पर आया मैं देखकर उसे खोलने लगा। वह ऑफिस की PDF फाइल की तरह ही लग रही थी। उस के आगे apk लिखा था। मुझे नहीं पता था कि यह क्या होती है, मैं उसे PDF ही समझ रहा था। उसे खोलते ही मेरा वाट्सएप हैंग हो गया, उसके बाद मेरे फोन ने काम करना बंद कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मेरा फोन कोई और चला रहा है।

अचानक से फोन पर बैंक से ओटीपी जनरेट होने के संदेश आने लगे, इससे मैं काफी घबरा गया। मेरे खाते से करीब 60 हजार रुपये तीन बार में निकल गए। यह अनुभव मेरे लिए नया था। मैंने अपनी पत्नी को तत्काल साइबर क्राइम सेल भेजा और मैं खुद बैंक गया। बैंक जाकर खुद के खाते को ब्लाक करवाया और फोन को फारमेट किया गया।

तत्काल सूचना देने के कारण बाकी रुपये बच गए। बाद में साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। मेरा अनुभव है कि वाट्सएप पर कई तरह के संदेश और फोटो आते रहते हैं। किसी प्रकार की फाइल खोलने से पहले एक बार चेक कर लें। इसके अलावा फोन पर कुछ भी संदेश आने पर लिंक नहीं खोलना चाहिए। इससे फोन का एक्सेस ले लेते हैं। एक बार फिर फोन का एक्सेस लेने के बाद उसे दोबारा से बचाया नहीं जा सकता है। ऑनलाइन बदमाश को ओटीपी लेने की भी जरूरत नहीं होती है। इसलिए स्मार्ट फोन का उपयोग सोच समझकर करना चाहिए।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH