प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में पूर्व विधायक की पिटाई , 30 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 29/11/2024 7:08:25 PM
Anil Tamboli
प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में पूर्व विधायक की पिटाई , 30 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज
उज्जैन 30 नवम्बर 2024 - महिदपुर में जिले के प्रभारी मंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट हो गई। प्रभारी मंत्री और सांसद ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दरअसल जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व सांसद अनिल फिरोजिया शुक्रवार को महिदपुर के ग्राम नारायणा में स्वास्थ्य केंद्र और खोरिया सुमरा में ग्रिड के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए थे। 

बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को आमंत्रित नहीं किया गया था। बहादुर सिंह चौहान जबरन मंच पर चढ़ गए। स्वागत के बाद सांसद फिरोजिया व चौहान मंच से उतरे। तभी वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने बहादुर सिंह चौहान की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर रहे युवकों से पूर्व विधायक को बचाया। 

इसके बाद भी दोनों पक्ष से जुड़े कार्यकर्ता डंडे लेकर आमने सामने हो गए थे। मंत्री टेटवाल व सांसद फिरोजिया ने हस्तक्षेप किया तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में पुलिस ने सुभाष पुत्र भागीरथ ठाकुर निवासी महिदपुर, श्यामसिंह पुत्र प्रतापसिंह निवासी तारोट, सुनील पुत्र अर्जुन निवासी झारड़ा सहित 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH