तेज रफ्तार बस ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौत

मध्य प्रदेश , 29/11/2024 9:15:56 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौत
भोपाल 29 नवम्बर 2024 - शहर के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक क्रमांक MP 20 NM 7243 पर सवार तीन युवक डीबी मॉल की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पुष्प ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP 04 PA 2336 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस के साथ-साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH