पति की शिकायत लेकर थाने गई थी पत्नी , TI साहब महिला पर हो गए फिदा , किया अजीब डिमांड

मध्य प्रदेश , 27/11/2024 1:50:15 PM
Anil Tamboli
पति की शिकायत लेकर थाने गई थी पत्नी , TI साहब महिला पर हो गए फिदा , किया अजीब डिमांड
खंडवा 27 नवम्बर 2024 - पति-पत्नी के बीच विवाद की शिकायत थाने में करना महिला के लिए परेशानी की वजह बन गई। पीड़िता की मनोस्थिति और परेशानी का लाभ उठाते हुए हरसूद थाना प्रभारी अमित कोरी ने ही महिला पर डोरे डालना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि TI उसके मोबाइल पर बार-बार मैसेज कर उनके साथ रहने का दबाव बनाकर परेशान करने लगे। 

TI की करतूतों से परेशान होकर महिला ने बुधवार देर शाम स्वजनों के साथ खंडवा पहुंचकर SP मनोज कुमार राय को शिकायत की। इस पर SP द्वारा हरसूद TI अमित कोरी को लाइन अटैच करने के निर्देश देकर ASP को विभागीय जांच सौंपी है। 

पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी की शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर दोनों थाने गए थे। तब TI अमित कोरी ने मेरी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया था, उस पर मैसेज कर ब्लैकमेल करने लगा। TI ने उसे पति को छोड़ उनके साथ रहने के लिए प्रलोभन भी दिए।

बाद में पति-पत्नी के बीच समझौता हो जाने पर साथ रहने लगे। इसके बाद भी TI लगातार परेशान कर धमकाने लगे। मोबाइल पर अकाउंट ब्लॉक करने पर एक बार घर आकर भी छेड़छाड़ की कोशिश की। घटना करीब पांच से छह माह पुरानी बताई जा रही है।

मंगलवार शाम SP से मिलने पहुंची पीड़िता ने आवेदन के साथ ही मोबाइल में दर्ज चैटिंग और वाइस रिकॉर्डिंग से भी SP को अवगत कराया है। इस मामले में खंडवा के ASP राजेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि थाना प्रभारी हरसूद के विरुद्ध महिला द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए SP के द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल TI अमित कोरी को लाइन अटैच किया है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्य की जांच कर रिपोर्ट SP को सौंपी जाएगी। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH