तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में तीन युवकों की मौत

मध्य प्रदेश , 22/11/2024 12:44:04 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में तीन युवकों की मौत
सिवनी 22 नवम्बर 2024 - छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकी दो लोग घायल हैं। हादसा सिवनी शहर से महज दो किलोमीटर दूर बम्होड़ी गांव के पुलिया के पास करीब दोपहर लगभग एक बजे हुआ। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइक से टकरा गई। 

दोनों बाइक वाहन लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे, जबकि केवलारी का एंबुलेंस वाहन सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था। इस भयानक हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, यहां घायल एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि स्वजनों से मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। दो बाइक में कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। वहीं एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई है।

इनमें दो मृतकों की पहचान गजेंन्द्र पुत्र शिवदयाल निवासी जमुनिया थाना लखनवाड़ा तथा निहाल पुत्र दीनदयाल यादव निवासी सरेखा केवलारी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक व घायलों के बारे जानकारी ली जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH