महिला TI ने युवक को मारा थप्पड़ बदले में युवक ने भी TI को मार दिया थप्पड़ , गांव में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश , 18/11/2024 11:32:43 AM
Anil Tamboli
महिला TI ने युवक को मारा थप्पड़ बदले में युवक ने भी TI को मार दिया थप्पड़ , गांव में तनाव का माहौल
टीकमगढ़ 18 नवम्बर 2024 - टीकमगढ़ जिले में सड़क हादसे में हुई किसान की मौत के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों की महिला थानेदार से बहस हो गई। महिला थानेदार ने एक युवक को थप्पड़ मारा तो जवाब में युवक ने भी महिला थानेदार के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात खेत जा रहे दरगवां के किसान घूरका लोधी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी सोमवार की सुबह परिजनों को हुई। इस पर गांव के लोगों ने हादसे की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने की मांग करते हुए खरगापुर-बड़ागांव मार्ग पर जाम लगाया। इस जाम को खुलवाने पुलिस मौके पर पहुंची, मगर थाना सीमा के विवाद के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 

इस पर गांव वालों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बनी। बताया गया है कि सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे लोगों को मौके पर पहुंची बड़ागांव की थाना प्रभारी अनुमेघा गुप्ता ने समझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक के रवैए से नाराज अनुमेघा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच एक युवक ने भी महिला थानेदार के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। 

प्रदर्शनकारियों और महिला थानेदार के बीच हो रही बातचीत और थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस जवान ग्रामीणों को समझाते नजर भी आ रहे हैं। इस थप्पड़ कांड के बाद तनाव और बढ़ गया। इस दौरान पुलिस को गांव वालों को समझाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH