दो पत्नी होने के बाद भी हॉटल में गर्लफ्रैंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था सरपंच पति , अचानक आ गई पत्नी

मध्य प्रदेश , 13/11/2024 10:29:56 AM
Anil Tamboli
दो पत्नी होने के बाद भी हॉटल में गर्लफ्रैंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था सरपंच पति , अचानक आ गई पत्नी
नीमच 13 नवम्बर 2024 - सरपंच को उसकी पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया कि सरपंच जी घर से 210 किमी दूर अपनी महिला मित्र के साथ गुड टाइम व्यतीत करने के लिए नीमच से उज्जैन पहुंचे थे। सरपंच जी रिफ्रेशमेंट के बाद होटल से बाहर निकले और महिला मित्र के साथ घूमने के लिए कार से जा रहे थे। कार आगे बढ़ती इससे पहले ही सरपंच को सामने पत्नी दिख गई। इसके बाद तो सड़क पर बवाल कट गया।

दरअसल, नीमच जिले की सावन पंचायत के सरपंच जितेंद्र माली का कथित रूप से एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इसकी खबर सरपंच की पत्नी को थी, लेकिन वह मौके की ताक में थी कि दोनों को रंगे हाथ पकड़ा जाए। सरपंच अकसर आंगबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बाहर जाते थे। इस बार सरपंच ने नीमच से उज्जैन आकर एक होटल में समय व्यतीत करने का फैसला किया।

सरपंच पति के प्लान के बारे में पत्नी को कही से इसकी भनक लग गई। पति (सरपंच) अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन के एक होटल में रुका था। वह नीमच से कार के जरिए ही यहां तक पहुंचा था। होटल में समय व्यतीत करने के बाद दोनों बाहर निकले थे। पत्नी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई थी।

सरपंच जी जैसे ही अपनी महिला मित्र के साथ होटल से बाहर निकले वैसे ही पत्नी ने रंगे हाथों दबोच लिया। फिर क्या वह सीधे पति के गर्लफ्रेंड पर टूट पड़ी और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बीच वह पूछती है कि तुम कौन हो ? इस पर पत्नी कहती है कि तुम थाने चलो हम बताते हैं। बीच सड़क पर होटल के बाहर वह गर्लफ्रेंड को पीटती रही है। इस दौरान सरपंच हाथ से चेहरा छिपाकर चुपचाप कार में बैठा रहा है। वह कुछ बोल ही नहीं रहा था।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र माली वर्तमान में गांव सावन का सरपंच है। सबसे पहले जितेंद्र ने मंदसौर निवासी एक महिला से शादी की थी। उज्जैन में हंगामा कर रही महिला उसकी दूसरी पत्नी है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ सरपंच को पकड़ा गया है उससे भी वह विवाह करने वाला था। हाई वाल्‍टेज ड्रामे के बाद पुलिस के सामने तीसरी महिला भी दावा कर रही है कि वह जितेंद्र माली की पत्‍नी है। 

वहीं थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि युवक युवती को एक महिला (पत्नी) के द्वारा साथ में पकड़कर मारपीट का मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। पत्नी अगर कोई शिकायत दर्ज करती है, तो फिर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH