दामाद को रेपकांड में फंसाने की धमकी देकर 01 लाख की ठगी , किया था डिजिटल अरेस्ट

मध्य प्रदेश , 12/11/2024 8:14:39 PM
Anil Tamboli
दामाद को रेपकांड में फंसाने की धमकी देकर 01 लाख की ठगी , किया था डिजिटल अरेस्ट
इंदौर 13 नवम्बर 2024 - तुम्हारा दामाद रेपकांड में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस उसे अन्य आरोपितों के साथ थाने ले जा रही है। बचाना हो तो दो लाख रुपये जमा करवा दो। किसी को बताया तो मुश्किल में पड़ जाओगे। साइबर अपराधियों ने अनाज कारोबारी को इसी तरह धमका कर एक लाख रुपये वसूल लिए। इसी बीच परिचित घर पहुंच गए और एक लाख रुपये बच गए। आरोपित पुलिस अफसर की वर्दी पहन कर वीडियो काल पर धमका रहे थे।

जूनी इंदौर थाना अंतर्गत आने वाले स्नेहनगर के रहने वाले वृद्ध कारोबारी ने क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कारोबारी के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। पुलिस की वर्दी पहन कर वीडियो कॉल कर रहे आरोपी ने दामाद का नाम बताया और कहा कि उसे रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

कारोबारी ने दूसरे नंबर से दामाद को कॉल लगाया लेकिन बैंक में होने के कारण बात नहीं हुई। इससे आरोपितों की बातों पर विश्वास हो गया। कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर दो लाख रुपये मांगे। एक लाख रुपये तो उन्होंने तत्काल आरोपितों द्वारा बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसी बीच उनका परिचित घर आ गया, उसे देख कारोबारी दूसरे रुम में गए तो शक हुआ। उस वक्त भी आरोपी कारोबारी से पूछताछ कर रहे थे। परिचित द्वारा पूछताछ करते ही आरोपितों ने फोन काट कर दिया। कारोबारी ने साइबर हेल्प लाइन और बैंक में शिकायत दर्ज करवाई। बैंक द्वारा खाता फ्रीज किया लेकिन 75 हजार रुपये ठग निकाल चुके थे। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH