पुलिस ने गुंडे बदमाशों के साथ धोखे से निकाल दिया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जुलूस , मचा बवाल

मध्य प्रदेश , 12/11/2024 8:22:28 AM
Anil Tamboli
पुलिस ने गुंडे बदमाशों के साथ धोखे से निकाल दिया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जुलूस , मचा बवाल
उज्जैन 12 नवम्बर 2024 - उज्जैन में पुलिस ने दो दिन पहले बदमाशों का जुलूस निकाला था, जो अब विवादों में फंस गया है. पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लिस्टेड अपराधियों का जुलूस निकालकर अपना दबदबा दिखाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की चूक के कारण कुछ ऐसे लोग भी शामिल हो गए, जिनका न तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड है और न ही उनके खिलाफ कोई आरोप सिद्ध हुआ है।

कोतवाली थाना पुलिस द्वारा निकाले गए इस जुलूस में कुशलपुरा निवासी और भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास करपरिया को भी शामिल कर लिया गया था. जब विकास ने इस घटना की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी, तो मामले ने तूल पकड़ लिया. जिसके बाद विभाग को अपने दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने का निर्णय लेना पड़ा. हालांकि, पुलिस का दावा है कि वो सिर्फ लिस्टेड अपराधियों को ही थाने लाए थे और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को सुरक्षित छोड़ दिया गया था।

इस मामले में पीड़ित विकास करपरिया ने पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता तो वह आत्मदाह करेंगे. विकास ने कहा कि उनके साथ हुए इस अन्याय को लेकर वो मानहानि का केस भी करेंगे।

इस पर क्षेत्रीय विधायक ने पुलिस की गलती को नासमझी का परिणाम माना है और मामले को ठंडा करने का प्रयास किया है. इस घटना के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि बिना आरोप सिद्ध हुए पुलिस को किसी के भी सार्वजनिक जुलूस में शामिल करने का अधिकार है? । घटना ने जनता और विपक्ष में रोष पैदा कर दिया है. लोगों का मानना है कि यदि यह घटना किसी आम व्यक्ति के साथ होती, तो शायद उसे न्याय नहीं मिल पाता।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH