भाभी से दिल लगाना देवर को पड़ा भारी , बड़े भाई ने पहले पिलाई जमकर शराब फिर,,

मध्य प्रदेश , 11/11/2024 7:38:09 PM
Anil Tamboli
भाभी से दिल लगाना देवर को पड़ा भारी , बड़े भाई ने पहले पिलाई जमकर शराब फिर,,
इटारसी 12 नवम्बर 2024 - बड़े भाई ने पत्नी से अवैध संबंध में शक में अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक के भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल 18 दिन पहले 23 अक्टूबर को सहेली रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर लाश मिली थी, जिसको पुलिस आत्महत्या का मामला समझकर जांच में जुटी थी।

लाश की शिनाख्त ग्राम  कासदा निवासी गोविंद बारस्कर के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को लगा कि युवक ने आत्महत्या की है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों के हवाले कर दिया, लेकिन पिता के बयानों ने मामले की दिशा बदल दी।

पुलिस ने गोविंद के पिता रामेश्वर से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि गोविंद का सगा बड़ा भाई 29 वर्षीय राकेश पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। उसे शक था कि उसके भाई गोविंद से पत्नी के अवैध संबंध हैं, इस बात को लेकर आए दिन परिवार में झगड़ा होता था, जिससे नाराज होकर राकेश की पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी, इस बात पर राकेश अपने भाई गोविंद से रंजिश रखता था। 
23 अक्टूबर को जब गोविंद घर आया तो दोनों गोविंद को बाईक पर बैठाकर शराब पिलाने का लालच देकर रेलवे लाइन किनारे ले गए। यहां दोनों ने मिलकर गोविंद के साथ शराब पी, जब गोविंद अत्याधिक नशे में हो गया, राकेश ने बके से जानलेवा हमला कर दिया, जब गोविंद गिर गया तो उसके पैरों में हथौड़ी से लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश रेलवे लाइन पर फेंक दी। लाश पर से ट्रेन गुजरने के कारण सिर और धड़ अलग हो गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH