शादी में दावत उड़ाना मेहमानों को पड़ा भारी , दूषित मिठाई खाकर 100 से अधिक लोग हुए बीमार

मध्य प्रदेश , 11/11/2024 5:09:52 PM
Anil Tamboli
शादी में दावत उड़ाना मेहमानों को पड़ा भारी , दूषित मिठाई खाकर 100 से अधिक लोग हुए बीमार
शिवपुरी 11 नवम्बर 2024 - इमामबाड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह में मावा व पनीर से बने खाद्य पदार्थ खाने के बाद करीब 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। शहर के सरकारी अस्पताल व निजी अस्पतालों के अलावा जिन शहरों से मेहमान आए थे, वहां भी बीमार लोग भर्ती हुए हैं।

जानकारी के अनुसार होटल उदय विलास में इमामबाड़ा निवासी अतीक शिवानी के यहां शादी समारोह का आयोजन था। यहां स्थानीय सैकड़ों लोगों के अलावा करैरा, झांसी, ग्वालियर, भोपाल सहित तमाम शहरों से आए मेहमानों ने भी शिरकत की। सभी लोगों ने दावत खाई और घर चले गए।

आधी रात के बाद से ही लोगों को उल्टी, दस्त, बुखार की शिकायत होना शुरू हुई। शुरूआत में तो लोगों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन सुबह होते-होते बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। लोग उपचार के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे। दूसरे शहरों से भी मेहमानों की बीमार होने की सूचना मिली।

बीमार हुए लोगों का कहना है कि उन लोगों को अधिक परेशनी हुई है, जिन्होंने मावा और पनीर से बने खाद्य पदार्थ खाए थे। संदेह है कि शादी समारोह में जो मावा, पनीर या दूध आदि सप्लाई किया गया था वह मिलावटी अथवा दूषित था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH