डिप्टी कलेक्टर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप , इस आरोप पर डिप्टी कलेक्टर ने कही यह बात

मध्य प्रदेश , 11/11/2024 4:19:55 PM
Anil Tamboli
डिप्टी कलेक्टर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप , इस आरोप पर डिप्टी कलेक्टर ने कही यह बात
भोपाल 11 नवम्बर 2024 - भोपाल कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया। यह आरोप राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की एक महिला ने लगाया है, जिसने शुक्रवार को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा से इस मामले में शिकायत की है। इस शिकायत के बाद एसपी ने सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मामले फिलहाल मामला पंजीबद्ध नहीं हुआ है लेकिन जांच शुरू की गई है।

महिला का दावा है कि 2022 में पचोर में तहसीलदार के पद पर कार्यरत राजेश सोरते ने उनसे प्रेम, शारीरिक संबंध बनाया और उनसे शादी का वादा भी किया। महिला का आरोप है, कि इस दौरान उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी आवासों और VIP गेस्ट हाउस में ले जाया गया। महिला ने कहा, "शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला भी एक शासकीय विभाग में कर्मचारी है।

डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने इन आरोपों को खारिज किया है और महिला पर आपराधिक पृष्ठभूमि होने का आरोप लगाया है। सोरते का कहना है कि उन्होंने महिला की मदद की थी, क्योंकि महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक दिक्कतों का हवाला दिया था।सोरते के मुताबिक, "महिला का आपराधिक बैकग्राउंड है। 

डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने बताया कि पचोर में तैनाती के दौरान महिला ने अपने परिवार की दयनीय स्थिति के कारण आर्थिक मदद की गुहार की थी। मैंने उसे 5 लाख से अधिक राशि ऑफलाइन और ऑनलाइन उधार दे दी थी। बाद में पता चला कि महिला के दो बच्चे भी जेल में हैं। जब भोपाल स्थानांतरित होकर आया, तो मैंने उससे पैसे वापस मांगे, लेकिन अब वह उल्टा मुझ पर आरोप लगा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH