31 साल की युवती से रेप , खुद को सब इंस्पेक्टर बता कर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 08/11/2024 1:47:53 PM
Anil Tamboli
31 साल की युवती से रेप , खुद को सब इंस्पेक्टर बता कर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
इंदौर 08 नवम्बर 2024 - मल्हारगंज पुलिस ने किराना दुकान संचालक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित एक युवती से सब इंस्पेक्टर बनकर दुष्कर्म कर रहा था। आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने पर युवती ने परिचित की मदद से आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक चंदननगर निवासी आरोपी दीपक पटेल 31 वर्षीय युवती से 2019 में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। आरोपित ने स्वयं को सब इंस्पेक्टर बताया और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। आरोपी मल्हारगंज स्थित युवती के रूम पर मिलने के बहाने आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

तीन साल तक शादी न करने पर 2022 में दीपक से शादी के बारे में पूछा तो अभद्रता करने लगा। इसके बाद एक साल तक दीपक ने बात नहीं की। इसी साल जनवरी में दीपक पुन: युवती के करीब आया और बात करने लगा। 6 नवंबर को उसने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम मिलने बुलाया और धमकाने लगा। युवती ने परिचित की मदद ली और आरोपी युवक को पकड़ कर अजाक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला मल्हारगंज थाने का होने पर आरोपी दीपक को मल्हारगंज पुलिस को सौंप दिया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH