ASI रविंद्र परमार ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की खुदकुशी , विभाग में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 07/11/2024 2:34:48 PM
Anil Tamboli
ASI रविंद्र परमार ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की खुदकुशी , विभाग में मचा हड़कंप
आलीराजपुर 07 नवम्बर 2024 - विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वे किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे इस दौरान उन्होंने अचानक रिवाल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग के मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ASI के शव के पास रिवाल्वर और मोबाइल पड़े मिले हैं। मामला गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मरीमाता रामबाग कालोनी इंदौर के निवासी ASI रविंद्र परमार विशेष सशस्त्र बल में आलीराजपुर में पदस्थ थे। वे अपनी ड्यूटी से बटालियन कैंप में लोटे थे। यहां वे शासकीय आवास के बाहर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान एकाएक उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद के सिर में गोली मार ली। 

गोली चलने की आवाज सुन बटालियन में पदस्थ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद आलीराजपुर में मौजूद इंदौर रेंज ग्रामीण डीआइजी निमिष अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ASI तनाव में थे। हालांकि इसका कारण सामने नहीं आ पाया है। 

कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृत ASI के स्वजन आलीराजपुर पहुंच रहे हैं। परिजन के बयान लिए जाएंगे। घटना के समय ASI किससे बात कर रहे थे, यह CDR से सामने आएगा। मौके से रिवाल्वर व मोबाइल भी बरामद किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH