MBA पास युवक निकला चैन स्नेचर , इस वजह से चुना अपराध का रास्ता , खुलासे से पुलिस भी हैरान

मध्य प्रदेश , 06/11/2024 5:17:21 AM
Anil Tamboli
MBA पास युवक निकला चैन स्नेचर , इस वजह से चुना अपराध का रास्ता , खुलासे से पुलिस भी हैरान
इंदौर 06 नवम्बर 2024 - कनाडिया पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है, जिसने शेयर बाजार में भारी नुकसान होने के बाद अपराध का रास्ता चुना. पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश हरिसिंह ने इंदौर के डीएवीवी से एमबीए की पढ़ाई की थी. इसके बाद उसे शेयर बाजार में नुकसान हो गया. आर्थिक तंगी के कारण उसने महिलाओं को सुनसान इलाकों में निशाना बनाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शहर की एक महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने कहा था कि शाम 6 बजे के करीब जब वह पैदल अपने घर जा रही थी तो स्कूटी पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति उनका मंगलसूत्र छीनकर भाग गया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई और घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले।

CCTV की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में महेश हरिसिंह ने खुलासा किया कि शेयर बाजार में नुकसान होने से वह मानसिक रूप से परेशान था. उसने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने महिलाओं से चेन स्नेचिंग करना शुरू किया. वह सुनसान जगहों पर महिलाओं को अकेला देखकर वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से 13 लूटे गए सोने के मंगलसूत्र बरामद किए हैं. इनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है. इसी के साथ चोरी का मोबाइल बरामद किया है. आरोपी ने वाहन चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस उससे अन्य चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH