समोसा को लेकर भारी बवाल , आगजनी के साथ तोड़फोड़ , पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

मध्य प्रदेश , 03/11/2024 4:10:31 PM
Anil Tamboli
समोसा को लेकर भारी बवाल , आगजनी के साथ तोड़फोड़ , पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
कटनी 03 नवम्बर 2024 - बड़वारा थाना के बसाड़ी गांव में रविवार की शाम को एक दुकान में समोसे को लेकर रेत कंपनी व ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद ने उग्र रूप ले लिया। ग्रामीण आक्रोशित होकर एकत्र हो गए और रेत कंपनी के कर्मचारियों के वाहन पर पत्थर बाजी करते हुए उसके कांच तोड़ दिए तो गुजर रहे रेत के वाहनों के कांच भी फोड़ दिए। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों की कार काे आग लगा दी।

जानकारी लगते ही बड़वारा थाना सहित आसपास के थानों के प्रभारी भी बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को शांत कराया। देर शाम तक मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए थे। 

जानकारी के अनुसार बसाडी गांव के तिराहे में चाय नाश्ते की दुकानें हैं। जहां पर गांव की एक महिला व कुछ लोग शाम को समोसा खा रहे थे। इस बीच रेत कंपनी के कर्मचारी कार से पहुंचे और पहले उनको समोसा देने की बात कही। इसी बात को लेकर महिला से विवाद हो गया तो कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद गांववाले एकत्र हो गए और विवाद बढ़ गया तो ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों की कार के कांच फोड़ते हुए उसमें आग भी लगा दी।

हाइवा वाहनों के भी फोड़े कांच, फायरिंग की भी सूचना
ग्रामीणों ने आक्रोश में कंपनी के कर्मचारियों की कार में आग लगाने के साथ ही रेत लेकर गुजर रहे हाइवा वाहनों को रोक दिया और पत्थरों से उनके कांच भी फोड़ डाले। जिसके चलते जानकारी लगने पर चालकों ने बसाड़ी से पहले ही अपने वाहन रोक दिए। लोगों ने सड़क से पत्थर फेंके तो वहीं छतों से भी वाहनों पर पत्थर बरसाए गए। इस बीच बताया जाता है कि रेत कंपनी के कर्मचारियों ने हवाई फायर भी किए लेकिन अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग होने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक जांच में कुछ ऐसा नहीं आया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH