सक्ती - विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिन्द जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस तारीख को

स्पॉन्सर्ड , 03/11/2024 2:59:28 PM
Anil Tamboli
सक्ती - विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिन्द जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस तारीख को
सक्ती 03 नवम्बर 2024 - स्व. संतोष अग्रवाल जी ( प्रियंका मोबाइल) की स्मृति में विशाल जिलास्तरीय नि:शुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिन्द जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 05 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक सामुदायिक भवन कॉलेज के पास, सक्ती में किया गया है। 

इस शिविर में MGM नेत्र संस्थान रायपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का उपचार कर उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। राजकुमार अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं समस्त खरकिया परिवार सक्ती द्वारा आयोजित इस शिविर में ब्लडप्रेशर , शुगर एवं ब्लड टेस्ट की नि:शुल्क सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

नि:शुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिन्द जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अभिषेक कौशले ( MBBS सिम्स , MD मेडिसिन), डॉ. अमोल पड़ेगांवकर ( MSDNB सर्जिकल ऑकालॉजी, सलाहकार व चिकित्सा विशेषज्ञ, अपोलो कैंसर सेंटर, बिलासपुर), डॉ. व्ही अरविन्द MCH न्यूरो सर्जरी, ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. योगेश कोटवानी ( DNB गंगाराम हास्पिटल, कान नाक गला वर्टिगो, चक्कर विशेषज्ञ), डॉ. मंदार गोकटे (मधुमेह व हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. आकाश गर्ग (लीवर रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल (BDS डेंटल सर्जन) और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शोफिया सुल्ताना समेत कई ख्यातिलब्ध चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को उचित उपचार व मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 

इस शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था की गई है, मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए पूरी तैयारी के साथ आना और ऑपरेशन के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ में लाना भी अनिवार्य है। आने जाने और रहने के साथ ही भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी की गई है।

शिविर में पहुंचे मोतियाबिंद के मरीजों की आंखों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क बस के माध्यम से रायपुर स्थित MGM अस्पताल पहुंचाया जाएगा, जहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन और चिकित्सकों के परामर्श उपरांत पुन: नि:शुल्क बस सर्विस के द्वारा मरीजों को उनके आयोजन स्थल तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन कर्ताओं द्वारा मरीजों के रूकने, आने-जाने, भोजन आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। 

शिविर में पंजीयन हेतु..

रितेश अग्रवाल 9300730731
मनीष कथुरिया 7000863563।
आकाश अग्रवाल (मिन्टू) 9300792687
अनमोल गर्ग 8234079719 
बंटी अग्रवाल (मालखरौदा) 9981630707
आदित्य अग्रवाल (राजा) 9301550255

MGM हॉस्पिटल रायपुर मनीष 6264523310 से उनके नाम के साथ यहां दर्शाये गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। सक्ती की आन बान शान ग्रुप एवं बिहान हॉस्पिटल, सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती द्वारा उक्त शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा।
सक्ती - विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिन्द जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस तारीख को

ताज़ा समाचार

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH