जुआरियों को अब नही पकड़ेगी पुलिस , SP ने किया छापेमारी को लेकर नया गाईड लाइन जारी

मध्य प्रदेश , 31/10/2024 7:03:10 PM
Anil Tamboli
जुआरियों को अब नही पकड़ेगी पुलिस , SP ने किया छापेमारी को लेकर नया गाईड लाइन जारी
जबलपुर 01 नवम्बर 2024 - दीवाली के दौरान देशभर में जुए का बड़ा रिवाज होता है, जिसके खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई भी करता है। अक्सर इस दौरान जगह-जगह छापे मारे जाते हैं, जुआंरियों को गिरफ्तार किया जाता है। लेकिन इस बीच जबलपुर के SP संपत उपाध्याय का एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपावली से ग्यारस तक जुए के फड़ों पर छापेमारी से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

एसपी द्वारा जारी आदेश में लिखा गया कि नदी, कुआं, तालाब और ऊंची इमारतों में चल रहे जुए के फड़ों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। जुए की सूचना पर कोई भी रेड कार्यवाही बिना संबंधित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी के संज्ञान में लाये नहीं होगी।

आदेश में लिखा है कि जुआ रेड कार्यवाही के पूर्व अच्छे तरीके से पता कर लिया जावे की आसपास कुंआ , तालाब, नहर, नदी तो नहीं है, यदि है तो रेड कार्यवाही नहीं होगी मकान के पहली, दूसरी, तीसरी मंजिल पर यदि जुआ फड़ की सूचना है तो रेड कार्रवाई न की जाए, पुलिस की उपस्थिति का एहसास कराया जाए ताकि वे खुद भाग जाएं। 

इस अजीबो-गरीब आदेश ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि क्या पुलिस जुआरियों से डर रही है?

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH