अनाथालय में घुस कर 13 साल की नाबालिग से रेप , महिला केयरटेकर सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज

महाराष्ट्र , 28/10/2024 7:18:30 PM
Anil Tamboli
अनाथालय में घुस कर 13 साल की नाबालिग से रेप , महिला केयरटेकर सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज
मुंबई 29 अक्टूबर 2024 - महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अनाथालय में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर खांडेश्वर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर रेप मामले में शिकायत के आधार पर खांडेश्वर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 64 (बलात्कार) और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसमें एक महिला केयरटेकर भी शामिल है. जिसने जुलाई और सितंबर के बीच हुए दुर्व्यवहार की रिपोर्ट नहीं की. प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने जुलाई में खिड़की के जरिए लड़की के क्वार्टर में प्रवेश किया और उसके साथ बलात्कार किया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पिछले महीने भी उसके साथ इसी तरह से घटना को अंजाम दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने लड़की को गलत तरीके से छुआ. वहीं, महिला केयरटेकर को दुर्व्यवहार के बारे में पता था, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH