तीन आरोपियों ने नर्स के साथ गैंगरेप करने के बाद रेलवे ट्रैक में फेंका , ट्रेन आती उससे पहले हुआ यह,,

मध्य प्रदेश , 26/10/2024 8:28:22 PM
Anil Tamboli
तीन आरोपियों ने नर्स के साथ गैंगरेप करने के बाद रेलवे ट्रैक में फेंका , ट्रेन आती उससे पहले हुआ यह,,
चित्रकूट 27 अक्टूबर 2024 - चित्रकूट में प्रायवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली एक नर्स के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि नर्स शनिवार सुबह करीब 09:30 बजे साइकिल से अस्पताल जा रही थी। तभी सड़क किनारे खड़े युवक ने पीछे से पत्थर मारकर उसको रोक लिया। इसके बाद युवक ने मौके पर अपने और साथियों को बुला लिया। फिर उसके साथ रेप किया। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने नर्स के चेहरे पर घूसे मारे। 

इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। होश आने पर नर्स ने ट्रैक पर मौजूद एक युवक को इशारे से बुलाया। उसी युवक ने नर्स को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बताया। मामला बरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

नर्स ने बताया की वह रोज की तरह अपने घर से साइकिल से अस्पताल जा रही थी। तभी सड़क पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। मैंने उन पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ गई। थोड़ा आगे बढ़ने पर पीछे से किसी ने मेरे सिर पर तेजी से पत्थर लगा। इसके चलते मैं वहीं पर गिर गई। सिर की चोट की वजह मेरी आंखें बंद होने लगीं। इसके बाद मुझे 3 लड़के उठाकर ले गए और मेरा हाथ-पैर बांधने लगे।

मैं उनको पहचान न पाऊं, इसलिए मेरी आंख पर घूसे भी मारे। मेरे साथ उन लोगों ने गंदा काम किया। फिर मुझे रेलवे ट्रैक पर फेंक कर चले गए। जब मुझे होश आया, तो मैंने एक युवक से मदद मांगी। मैं उन आरोपियों में से एक का चेहरा पहचानती हूं। 

इस मामले में SP अरुण कुमार सिंह ने बताया की घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के ही बाद मामले का खुलासा होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। नर्स जिस रास्ते से गुजरी, वहां लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती के बयान भी ले लिए गए हैं। उसकी हालत गंभीर है। उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH