मोबाईल चोरी का आरोप नही सह सकी 11वी की छात्रा , बदनामी से बचने उठाया यह खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 26/10/2024 7:55:12 PM
Anil Tamboli
मोबाईल चोरी का आरोप नही सह सकी 11वी की छात्रा , बदनामी से बचने उठाया यह खौफनाक कदम
महाराजपुर 27 अक्टूबर 2024 - महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीगांव में मोबाइल चोरी के आरोप से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा शारदा (16) ने जान दे दी। शनिवार को उसका शव छत पर लगे बल्ली पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। 

जानकारी के मुताबिक हाथीगांव निवासी सूरजदीन पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी छोटी बेटी शारदा नर्वल स्थित बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। मां माया ने बताया कि शुक्रवार को उनके पड़ोसी ने बेटी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद से वह गुमशुम रहने लगी थी। शुक्रवार दोपहर और रात में सही से खाना भी नहीं खाया। सिर्फ रोती रही। काफी समझाया गया था। 

शनिवार को सुबह पिता के काम पर जाने के बाद वह खेत चली गईं। सुबह करीब आठ बजे खेत से लाैटने के बाद बेटी से नहाने के लिए पानी मांगा। शारदा छत पर पानी देने के बाद नीचे आ गई। करीब आधे घंटे बाद वह स्नान कर नीचे आई तो शारदा का शव बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।

इस संबंध में थाना प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी माया, चार बेटियां व दो बेटे थे। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा रतनलाल सरसौल में मजदूरी करता है। सात वर्षीय छोटा रणवीर और शारदा पढ़ाई करते थे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH