तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाईक सवारो पर पलटा , नीचे दब कर 04 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश , 26-10-2024 7:19:59 PM
बड़वानी 26 अक्टूबर 2024 - सेंधवा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मिर्च से भरा मिनी ट्रक गाय को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। भारी भरकम ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार एवं दो राहगीरों की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और शवों को बाहर निकाला। मृतकों के नाम रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र एवं बबलू पुनिया व श्यामलाल है।

















