पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने दो बेटियों की हत्या करने के बाद कि खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

मध्य प्रदेश , 25/10/2024 7:57:25 PM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने दो बेटियों की हत्या करने के बाद कि खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात
हरदा 26 अक्टूबर 2024 - हरदा जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें 2 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि 5 साल की बेटी की हालत गंभीर है. घटना के बाद पिता ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी के अफेयर की वजह से यह कदम उठाने की बात कही गई है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली यह घटना हरदा जिले के भंवरतलाब इलाके की है।

यहां रहने वाला 35 वर्षीय प्रदीप अपनी दो बेटियों के साथ घर से निकला था. वह 22 अक्टूबर की शाम से लापता था. जब बुधवार की शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने हंडिया थाने पहुंचकर तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी बीच ग्राम भंवरतलाव और हीरापुर के बीच खेत में उसकी दो साल की बेटी का शव और बाइक मिली. वहीं पांच साल की बेटी बेसुध हालत में मिली. उसके सिर और गले में चोट के निशान मिले।

वहीं, प्रदीप का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. प्रदीप के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सुनील नागले के बीच अवैध संबंधों की वजह से मानसिक तनाव होने और प्रताड़ना का जिक्र किया. प्रदीप को शक था कि उसकी 2 साल की बेटी उसकी नहीं है, इसी शक के चलते उसने यह घातक कदम उठाया. पुलिस के अनुसार, प्रदीप लंबे समय से अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH