छत्तीसगढ़ - PCC चीफ दीपक बैज ने नही थामा पूर्व CM भूपेश बघेल का हाथ , नजरअंदाज कर बढ़ गए आगे
मध्य प्रदेश , 26-10-2024 1:15:25 AM
रायपुर 25 अक्टूबर 2024 - दक्षिण का रण रोचक होता जा रहा है। प्रत्याशी के नाम का एलान के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में अंतर्कलह की शुरुआत हो चुकी है। इस बार यह संघर्ष केवल राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पार्टी में एक जुटता की कमी भी साफ देखी जा रही है। इसका स्पष्ट उदाहरण कांग्रेस द्वारा गुरुवार को आयोजित नामांकन रैली में देखने को मिला।
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामांकन रैली के दौरान मंच पर चढ़ने के लिए पूर्व मंत्री चरणदास महंत को हाथ देकर मदद की। लेकिन इसके ठीक बाद जब PCC चीफ दीपक बैज मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे, तो भूपेश बघेल ने भी उन्हें हाथ बढ़ाया। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से दीपक बैज ने भूपेश का हाथ नहीं पकड़ा और बिना किसी सहारे के ही मंच पर चढ़ गए।
अब इसे लेकर पार्टी में अंतर्कलह को लेकर चर्चा तेज हो गई है। साथ ही यह सवाल खड़ा करती है कि क्या कांग्रेस के भीतर ही विभिन्न गुटों के बीच विश्वास की कमी है।

















