दोस्त के साथ मिलकर युवक ने प्रेमिका का किया गैंगरेप , फिर हत्या कर लाश को पेंड़ पर लटकाया

मध्य प्रदेश , 18/10/2024 9:20:23 PM
Anil Tamboli
दोस्त के साथ मिलकर युवक ने प्रेमिका का किया गैंगरेप , फिर हत्या कर लाश को पेंड़ पर लटकाया
शहडोल 19 अक्टूबर 2024 - शहडोल में 14 अक्टूबर को एक युवती की लाश पेंड़ पर लटकती मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक युवती की गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए उसका शव को पेड़ पर लटका दिया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपी दीपेश जायसवाल (22) और उसके दोस्त सूरज जायसवाल (24) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दीपेश जायसवाल से युवती का प्रेम प्रसंग था। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। 

युवती की लाश दुपट्‌टे से बने फंदे पर पेड़ पर लटकी मिली थी। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि जिस पेड़ पर शव लटका था, वहां से कुछ दूर युवती की चूड़ी, बाल और बाल का बक्कल मिला था। इसके बाद पुलिस ने परिजन और गांववालों से पूछताछ की। 

इसमें युवती के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि आखिरी बार युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर जाते दिखी थी। पुलिस ने युवक की लोकेशन, कॉल डिटेल रिपोर्ट निकाली, तो शक गहरा गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जब सख्ती से पूछताछ की तब आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। 

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसे हम बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठाकर ले गए। यहां उससे दुष्कर्म किया। युवती ने थाने में शिकायत करने की धमकी दी। जिस पर पहले उसे पीटा, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसका गला घोंट दिया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH