स्कूल शिक्षा विभाग की महिला अधिकारी 01 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 18/10/2024 8:18:06 PM
Anil Tamboli
स्कूल शिक्षा विभाग की महिला अधिकारी 01 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
इंदौर 19 अक्टूबर 2024 - स्कूल शिक्षा विभाग की DPC ( District Project Coordinator ) शीला मेरावी शुक्रवार को इंदौर स्थित कार्यालय में ही एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई हैं। लोकायुक्त पुलिस ने शीला मेरावी को राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे स्थित DPC कार्यालय में ही रंगे हाथ दबोचा है।

इंदौर की जिला परियोजना समन्वयक शीला मेरावी ने एक स्कूल संचालक के खिलाफ चल रही जांच समाप्त करने के बदले में 10 लाख रुपए मांगे थे। बाद में जिसकी डील चार लाख में तय हुई। शुक्रवार को जैसे ही पहली किस्त के एक लाख के रुपए DPC शीला मरावी ने लिए इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त SP राजेश सहाय ने बताया कि दिलीप बुधानी निवासी ट्रेजर टॉउन बिजलपुर ने इस केस में शिकायत थी। इसमें बताया कि वे एमपी पब्लिक स्कूल अशोक नगर और एमपी किड्स स्कूल अंजली नगर के संचालक हैं। दोनों स्कूल शासन से मान्यता प्राप्त हैं। इसमें वर्ष 2019-20 से 23-24 तक मान्यता के साथ स्टूडेंट्स को 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा दिलाई गई थी।

आरोप है कि RTI एक्टिविस्ट संजय मिश्रा ने जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र इंदौर से सूचना के अधिकार तहत दोनों स्कूलों के छात्र / छात्राओं की 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल होने के संबंध में जानकारी मांगी थी। शिकायत में बताया गया कि संजय मिश्रा स्कूल संचालक दिलीप बुधानी को ब्लैकमेल कर रहा था कि दोनों स्कूलों की मान्यता खत्म करा देगा।

इस पर जिला परियोजना समन्वयक शीला मेरावी जांच नहीं कराने और आगे भी RTI एक्टिविस्ट संजय मिश्रा द्वारा कोई शिकायत नहीं करने की बात लिखवाकर देने के एवज में 10 लाख रुपए मांग रही थी। इसके बाद बुधानी ने लोकायुक्त से संपर्क कर योजना बनाई और 4 लाख रुपए में बात तय कर ली। 

प्लान के अनुसार इसकी पहली किस्त एक लाख रुपए शुक्रवार को दी गई थी। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने शीला मेरावी को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने DPC शीला मेरावी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH