01 हजार की रिश्वत लेते पटवारी सुरेश साकेत रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 18/10/2024 1:33:00 PM
Anil Tamboli
01 हजार की रिश्वत लेते पटवारी सुरेश साकेत रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
सतना 18 अक्टूबर 2024 - रामपुर बघेलान में एक पटवारी को लोकायुक्त टीम ने 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कृष्णगढ़ हल्के का पटवारी सुरेश साकेत पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो जाने के बाद ऋण पुस्तिका बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। शुक्रवार को की गई कार्रवाई हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बघेलान तहसील के कृष्णगढ़ के रामनाथ प्रजापति ने शिकायत की थी। शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी पैसे की मांग कर रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर 16 सदस्य टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। टीम ने शुक्रवार की देर दोपहर रामपुर बघेलान में कार्रवाई करते हुए पटवारी सुरेश साकेत को 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। संबंधित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं।

आरोपी पटवारी सुरेश साकेत ने शिकायतकर्ता की पैत्रिक जमीन के वारिसाना होने के बाद जमीन की ऋण पुस्तिका बनाने के लिए 1000 की रिश्वत मांगी थी। इस बात का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा द्वारा कराया गया। आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत द्वारा शिकायत कर्ता से 1000 रुपए रिश्वत की मांग करना पाया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत को शिकायतकर्ता से 1000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH