थाने में लगे तिरंगे को 21 बार सलामी देकर फैजल को बोलना होगा भारत माता की जय , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 17/10/2024 7:57:49 PM
Anil Tamboli
थाने में लगे तिरंगे को 21 बार सलामी देकर फैजल को बोलना होगा भारत माता की जय , जाने क्या है मामला
भोपाल 18 अक्टूबर 2024 - पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने का आरोपी फैजल उर्फ फैजान खान मप्र हाईकोर्ट के आदेश पर जमानत के बाद जेल से बाहर आ गया है। गुरुवार सुबह उसने भोपाल के मिसरोद थाने पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने किए पर बेहद पछता रहा है।

फैजल ने पुलिस को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के पालन में वह हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच थाने में पहुंचकर भारत माता की जय बोलेगा। इस दौरान थाने में लगे तिरंगे को 21 बार सलामी देगा। वह इसकी शुरुआत इसी महीने के अंतिम मंगलवार से करेगा। 

रायसेन जिले का मंडीदीप निवासी पंचर जोड़ने का काम करने वाले आरोपी फैजल उर्फ फैजान पर आरोप है कि उसने भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में 17 मई 2024 को पाकिस्तान के समर्थन और भारत के विरोध में नारे लगाए। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर मारपीट की।

पुलिस ने धारा 153 B ( राष्ट्रीय एकता के खिलाफ बोलने ) के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से वह जेल में ही बंद था। स्थानीय कोर्ट से जमानत याचिका निरस्त किए जाने के बाद उसने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। बुधवार को सुनवाई में हाई कोर्ट ने उसे विशिष्ट शर्त के साथ जमानत दी है।

न्यायालय के शर्त के मुताबिक आरोपी को प्रत्येक माह के पहले और चौथे मंगलवार को थाने में सुबह 10 से 12 बजे के बीच उपस्थिति दर्ज कराकर भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगे को 21 बार सलामी देनी होगी। उसको ऐसा 21 मंगलवार तक करना होगा। मिसरोद थाना प्रभारी मनीष भदौरिया ने बताया कि आरोपी से हाईकोर्ट के आदेश के पालन की शुरुआत इसी माह के चौथे मंगलवार से की कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH