छत्तीसगढ़ - 35 लाख कीमत की 532 पेटी GOA शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 14/10/2024 3:18:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 35 लाख कीमत की 532 पेटी GOA शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार 14 अक्टूबर 2024 - पुलिस की टीम ने शराब का जखीरा बरामद किया है। आरोपी दीपावली पर खपाने के लिए मध्यप्रदेश से शराब लेकर आये थे और फार्म हाउस में छुपाकर रखे हुये थे। पुलिस ने करीब 532 पेटी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 34 लाख से अधिक बताई जा रही है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि आसपास इलाकों में सप्लाई करने के लिए जिले में भारी मात्रा में शराब डंप किया गया है। इस सूचना के आधार पर जाँच शुरू की गई। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि थाना हथबंद क्षेत्र के ग्राम केसदा में आरोपियों द्वारा एक फार्महाउस में भारी मात्रा में शराब डंप किया है।

SDOP भाटापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम केसदा में घेराबंदी कर फार्महाउस में दबिश दी। फार्महाउस के पहले कमरे में 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब, 28 पेटी देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 108 पेटी शराब मिला। इसी प्रकार दूसरे कमरे की तलाशी लेने पर 424 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिली। इस पूरी कार्रवाई में 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब और 28 पेटी देसी मदिरा मसाला सहित कुल 532 पेटी शराब बरामद करने में सफलता मिली। 

इस कार्रवाई में 4788 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 34 लाख 30 हजार रुपए  है। जप्त शराब मध्य प्रदेश की बनी हुई है जिसमें FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा हुआ है। 

साथ ही मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें सूरज यदू उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद , लक्ष्मीनाथ यदू उम्र 19 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद , बरातू यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद शामिल है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH