थाना प्रभारी की प्रताड़ना से तंग आकर ASI ने थाने में खाया जहर , SP ने दिया जांच का आदेश

मध्य प्रदेश , 13/10/2024 5:03:50 PM
Anil Tamboli
थाना प्रभारी की प्रताड़ना से तंग आकर ASI ने थाने में खाया जहर , SP ने दिया जांच का आदेश
शिवपुरी 13 अक्टूबर 2024 - रविवार की शाम कोलारस थाने में पदस्थ ASI राकेश बंजारा ने थाने में जहर खा लिया। ASI राकेश बंजारा ने थाना प्रभारी अजय जाट पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि TI अजय जाट ने परेशान करने के लिए रोजनामचा में उनकी झूठी रिपोर्ट दर्ज कर दी।

ASI का आरोप है कि शनिवार रात प्रधान आरक्षक दिलीप , अवतार व नरेश ने एक गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा था। इस ट्रक पर कार्रवाई के लिए TI ने उन्हें फोन लगाया था। इस पर उन्होंने कार्रवाई करने के लिए मना कर दिया था  क्योंकि वह ट्रक को पकड़ने वाली टीम में शामिल नहीं था।

पीड़ित ASI के अनुसार इसी बात से नाराज होकर TI ने रोजनामचा में उसकी झूठी रिपोर्ट डाल दी। उन्होंने रात को भी SDOP विजय यादव को इस बात की शिकायत दर्ज करवाई थी। रविवार सुबह भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। झूठी रिपोर्ट डालने से परेशान होकर थाने में ही जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

ASI को इलाज के लिए तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिवपुरी रेफर कर दिया है। इस मामले में शिवपुरी के SP अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि मैंने मामले की जांच के लिए ASP को निर्देशित किया है। वह थाने के स्टाफ और संबंधित पक्षों से बात कर सभी के बयान लेंगे। इसी के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH