SDM के बाबू ने महिला से मांगी 50 हजार की रिश्वत , महिला ने किया कुछ ऐसा की सभी के उड़ गए होश

मध्य प्रदेश , 11/10/2024 6:13:53 PM
Anil Tamboli
SDM के बाबू ने महिला से मांगी 50 हजार की रिश्वत , महिला ने किया कुछ ऐसा की सभी के उड़ गए होश
टीकमगढ़ 11 अक्टूबर 2024 - मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपनी जमीन पर अवैध कब्ज़े के मामले में स्टे ऑर्डर पाने के लिए रिश्वत मांगे जाने के नाम पर SDM कार्यालय में गाय लेकर पहुंच गई। रामकुंवर लोधी नामक यह महिला केलपुरा गांव की रहने वाली है। उनका आरोप है कि स्थानीय दबंग प्रमोद उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहा है। रामकुंवर का कहना है कि उन्हें SDM कार्यालय के बाबू द्वारा 50,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे स्टे ऑर्डर के लिए पिछले 8 दिनों से लगातार SDM कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं दबंग प्रमोद के प्रशासन में कनेक्शन होने के कारण उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने बताया कि उसके पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं हैं। उसने यह भी बताया कि उसने तहसीलदार और SDM को कई बार आवेदन दिया है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हताश और लाचार महिला गुरुवार को दोपहर में एक गाय को लेकर SDM कार्यालय पहुंच गयी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने गाय को तहसीलदार की जीप के सामने बांध दिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर उसे स्टे ऑर्डर नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी।

शाम 5:00 बजे जब बल्देवगढ़ की SDM भारती मिश्रा से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह इस समय टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में एक बैठक में हैं और उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो SDM ने एक वीडियो संदेश जारी कर सफाई पेश की। वीडियो संदेश में SDM ने दावा किया कि पीड़ित महिला को पहले ही स्टे ऑर्डर मिल चुका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH