हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , विदेशी युवतियों से कराया जा रहा था देह ब्यापार

महाराष्ट्र , 09/10/2024 1:42:01 PM
Anil Tamboli
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , विदेशी युवतियों से कराया जा रहा था देह ब्यापार
ठाणे 09 अक्टूबर 2024 - ठाणे पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त दो गिरोह का भंडाफोड़ किया और थाईलैंड की दो महिलाओं समेत नौ महिलाओं को छुड़ाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इन मामलों में थाईलैंड की एक महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील तरमाले ने बताया कि एक मॉल के अंदर स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिलने पर अपराध शाखा की एक टीम ने मंगलवार को उस जगह पर छापा मारा। 

उन्होंने बताया कि देह व्यापार गिरोह को संचालित करने वाली दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 (मानव तस्करी) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कपूर बावड़ी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि छुड़ाई गईं महिलाओं से सेक्स वर्कर के तौर पर काम करवाया जाता था। प्राथमिकी में स्पा मालिक सुधांशु कुमार सिंह, कर्मचारी राहुल गायकवाड़ (19), स्पा का प्रबंधन करने वाली एक महिला और 26 वर्षीय एक अन्य महिला का नाम दर्ज है। अधिकारी ने बताया कि गायकवाड़ और 26 वर्षीय महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि थाईलैंड की महिलाओं की संलिप्तता वाले इसी तरह के गिरोह मुंबई, लोनावाला और गोवा सहित अन्य जगहों पर संचालित होते मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि चितलसर पुलिस थाने में BNS धारा 143 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH