डेढ़ साल के बच्चे को लेकर कुँए में कूदी माँ , मरने के बाद भी मां के सीने से चिपका रहा मासूम

मध्य प्रदेश , 05/10/2024 2:46:54 PM
Anil Tamboli
डेढ़ साल के बच्चे को लेकर कुँए में कूदी माँ , मरने के बाद भी मां के सीने से चिपका रहा मासूम
बुरहानपुर 05 अक्टूबर 2024 - धूलकोट थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत अंबा के अंबाखेड़ा फालिया की एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। जिससे मां-बेटे के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई।

महिला तुलाबाई बारेला बुधवार दोपहर किसी को बिना बताए अपने बेटे अभि को लेकर कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने दोनों के शव कुएं में उतराते देखे तो महिला के पति सुनील बारेला और पुलिस को सूचना दी। कुएं से शव निकाले जाने के बाद भी डेढ़ साल का अभि अपनी मां के सीने से चिपका हुआ था। यह मार्मिक दृष्य जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं।

सूचना मिलने पर धूलकोट पुलिस चौकी प्रभारी कमल मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर खरगोन से FSL टीम को भी बुलाया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते गुस्से में आकर तुलाबाई ने यह कदम उठा लिया होगा।

बताया जा रहा है कि महिला का विवाह तीन साल पहले ही अंबाखेड़ा के सुनील बारेला से हुआ था। वह भी अंबा गांव के वारतीपुरा फालिया की रहने वाली थी। स्वजन ने बताया कि तुलाबाई पांच माह की गर्भवती थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH